आगरालीक्स …Agra News: आगरा मंडल में बड़ा रेल हादसा टला, जनशताब्दी सहित कई ट्रेनें टकरा सकतीं थी, लापरवाही में कंट्रोलर और उप स्टेशन प्रबंधक को किया निलंबित। ( Agra News: Major Railway accident averted, Controller & Deputy station Manager suspend#Agra)
आगरा रेल मंडल के मथुरा स्टेशन से मंगलवार सुबह 10.20 बजे कोटा हजरत निजामुददीन जनशताब्दी एक्सप्रेस रवाना हुई, ट्रेन जब होडल स्टेशन के करीब पहुंची तो कंट्रोल रूम को संदेश मिला कि ट्रेन में यात्रा कर रहे निरंजन सिंह को हार्ट अटैक पड़ा है और तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत है। कंट्रोलर उपेंद्र यादव ने ट्रने को लूप लाइन में ले जाने के लिए ग्रीन सिंग्नल दे दिया।
लूप लाइन पर चल रहा था काम
जनशताब्दी को लूप लाने पर लेने का सिंग्नल कंट्रोलर ने दे दिया जबकि 10.45 बजे से 12.45 बजे तक लू लाइन पर काम चलने के कारण ब्लॉक ले रखा था और पटरी बदलने का काम चल रहा था। जनशताब्दी लूप लाइन पर पहुंची इसी दौरान लोकोपायलट की नजर सामने लगी लाल झंडी पर पड़ी, ट्रेन 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर थी, उसे इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोकोपायलट ने रोका।
पीछे से आ रही थी श्रीधाम एक्सप्रेस, दो निलंबित
जनशताब्दी रुक गई और उसका पीछे का हिस्सा मेन लाइन पर था इसी दौरान पीछे से श्रीधाम एक्सप्रेस आ गई। इसे देख कंट्रोल रूम में अफरा तफरी मच गई। श्रीधाम और उसके पीछे आ रहीं ट्रेनें को रोक दिया गया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, इस मामले में डीआरएम ने कंट्रोलर उपेंद्र यादव और होडल स्टेशन के उप स्टेशन प्रबंधक सतबीर सिंह को निलंबित कर दिया है।