आगरालीक्स…Agra News: आगरा से वैष्णो देवी मार्ग में भूस्खलन में फंसे कारोबारी के इकलौते बेटे का शव 70 किलोमीटर दूर तवी नदी के किनारे मिला, तीन का अभी तक नहीं चला पता। ( Agra News: 21 year old Shiv Bansal dead body found in Tavi river, died in Vaishno Devi marg landslide#Agra)
आगरा के खेरागढ़ के रहने वाले 21 साल के शिव बंसल अपने ममेरे भाई प्रांशु मित्तल, दोस्त यश गर्ग निवासी धौलपुर के साथ वैष्णो देवी माता के दर्शन करने गए थे, दर्शन करने के बाद 26 अगस्त को शिव बंसल अपने दोस्तों के साथ लौट रहे थे। दोपहर में किशनपुर डोंगल मार्ग भूस्खलन के बाद पानी के तेज बहाव में शिव बंसल, उसके ममेरे भाई और दोस्त बह गए थे। जबकि उनके साथी आदित्य परमार और दीपक मित्तल ने पेड़ों की टहनियां पकड़ लीं थी इससे वे दोनों बच गए थे।
एनडीआरएफ की टीम को 70 किलोमीटर दूर मिला शिव बंसल का शव
हादसे के बाद से शिव बंसल उसके ममेरे भाई प्रांशु मित्तल, यश गर्ग की तलाश की जा रही थी, एनडीआरएफ की टीम भी बचाव और राहत कार्य में जुटी हुई थी। घटनास्थल किशनपुर डोंगल मार्ग से करीब 70 किलोमीटर दूर आरएस पुरा सेक्टर में झज्जर कोटली थाना क्षेत्र में तवी नदी के किनारे शिव बंसल का शव जाल में फंसा मिला। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शिव बंसल का शव लेकर परिजन जम्मू से आगरा के लिए निकल गए। प्रांशु मित्तल और यश गर्ग का पता नहीं चला है।
अर्जुन सिंह भी लापता
रकाबगंज क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों की भूस्खलन में मौत हो गई थी, घटना के बाद से दीपक कुमार के पिता अर्जुन सिंह का भी अभी तक पता नहीं चला है।