Tuesday , 22 September 2026
Home बिजनेस Agra News: Another mall is getting ready to open in Agra. Work is going on at a fast pace…#agranews
बिजनेस

Agra News: Another mall is getting ready to open in Agra. Work is going on at a fast pace…#agranews

937

आगरालीक्स…आगरा में एक और मॉल खुलने के लिए हो रहा तैयार. तेजी से चल रहा काम… डी मार्ट के बाद दिवाली पर मिल सकती शहर को नई सौगात…

आगरा में मॉल कल्चर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे रिटेल सेक्टर के लिए नई जगह की मांग बढ़ रही है, क्योंकि मॉल्स केवल खरीदारी के स्थान नहीं, बल्कि मनोरंजन और खानपान के केंद्र भी बन गए हैं. शहरीकरण और बढ़ती डिस्पोजेबल आय इस वृद्धि के पीछे के मुख्य कारण हैं. आगरावासियों को जल्द ही एक नया मॉल मिलने जा रहा है. शहर के एमजी रोड पर स्थित अंजना सिनेमा की जगह इस मॉल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से पहले यहां कई दुकानों व शोरूमों का उद्घाट भी हो सकता है. हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिर भी जिस तेजी से इसके निर्माण का कार्य चल रहा है, उस वजह से यह काफी प्रभावी मॉल साबित होगा.

एमजी रोड पर होगा सबसे खास
आगरा के एमजी रोड पर शोरूम्स ही सबसे अधिक हैं. लेकिल अंजना टॉकीज की जगह निर्मित हो रहा यह मॉल शहर की लाइफलाइन का सबसे बड़ा आकर्षण होगा. कई बड़ी कॉरपोरेट सेक्टर्स ने यहां बुकिंग के लिए एप्लाई भी कर दिया है.

डीमार्ट भी हाउसफुल
आगरा की दिल्ली गेट प्रोफेसर कॉलोनी के पास हाल ही में डीमार्ट शुरू हुआ है. डीमार्ट में शॉपिंग के लिए लोग अच्छी खासी संख्या में पहुंच रहे हैं. इसका एक कारण ये है कि क्योंकि यह शहर के बीचोंबीच में स्थित है. बाकी जितने भी स्टोर्स हैं वो शहर के बाहर हाइवे पर और फतेहाबाद रोड पर ज्यादातर स्थित हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Important news: Banks will remain closed for five consecutive days—two days for holidays and three days for a strike…#agranews

आगरालीक्स…जरूरी खबर, बैंक लगातार पांच दिन रहेंगे बंद. दो दिन छुट्टी और...

बिजनेस

Agra News: The 18th edition of ‘Meet at Agra’ will be held on October 3, 4, and 5, featuring over 250 exhibitors from across the country and around the world…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फुटवियर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मेगा इवेंट ‘मीट एट आगरा’...

बिजनेस

Agra News: Indian Wedding Industries Conclave & Expo 2026 inaugurated; the world of the wedding industry showcased across more than 50 stalls…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में शादियों के कारोबार की संभावनाओं पर...

बिजनेस

Agra News: The grand ‘Indian Wedding Industries Conclave & Expo-2026’ will be held at Hotel Taj Convention in Agra on September 21–22…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोमवार 21 सितंबर से सजेगा वेडिंग इंडस्ट्री का सबसे बड़ा...

error: Content is protected !!