आगरालीक्स…आगरा में सपा विधायक (मछलीशहर) डॉ. रागिनी का स्वागत. संगठन की गतिविधियों पर की चर्चा
मछलीशहर की समाजवादी पार्टी विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने आगरा आगमन पर सर्किट हाउस में सपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। इसकेे अलावा सपा के वरिष्ठ नेता मधुकर अरोड़ा ने अपने होटल पूनम प्लाजा में उनका स्वागत किया.इस अवसर पर डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीब और वंचित वर्ग के साथ धोखा किया है। आज पूरे देश में वोट चोरी का मुद्दा गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। भाजपा ने सत्ता पाने के लिए लोकतंत्र की मयार्दाओं को तोड़ा है।
उन्होंने कहा कि आज देशभर में पाठशालाएं बंद की जा रही हैं और मधुशालाएं खोली जा रही हैं, जो भाजपा सरकार की नीतियों का असली चेहरा उजागर करती हैं।
इस अवसर पर योगेश खटेरिया, मधुकर अरोरा, पवन प्रजापति, संतोष पाल, अमित कुशवाह, पंकज कसाना, जितेन्द्र चक, उदल सिंह जाटव,सोमेश गुप्ता, शैलू यादव, सनी छाबड़ा,देश प्रिय रौतेला आदि लोग मौजूद रहे।
