आगरालीक्स…आगरा में नकली दवा रैकेट में बंसल मेडिकल एजेंसी के संचालक संजय बंसल, उसके भाई और भतीजे को भेजा जेल. 71 करोड़ की दवाएं सीज
आगरा में नकली दवा रैकेट मामले में औषधि विभगा ने 8 फर्मों की करीब 71 करोड़ रुपये की दवाओं को सीज किया है. 24 नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को बंसल मेडिकल के संचालक संजय बंसल, उनके भाई मुकेश बंसल और भतीजे सोहित बंसल को जेल भेज दिया है. इससे पहले हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु को एक करोड़ की रिश्वत की पेशकश में अरेस्ट किया गया है. जांच में सामने आया है कि पुडुचेरी और चेन्नई में नकली दवाओं की फैक्ट्रियां संचालित हो रही थीं जहां से माल ट्रेन के जरिए आगरा लाकर चार राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था.16 महीने में 55 करोड़ की दवाओं का बिक्री
बंसल मेडिकल एजेंसी और उनके भाई और भतीजे की फर्म से 16 महीने में 55.5 करोड़ की दवाओं की खरीद बिक्री दिखाई गई, इसमें से 10 करोड़ की दवाएं श्री अमान फार्मा और मीनाक्षी फार्मा पुडुचेरी से सप्लाई की गईं थी, इन फर्मों का संचालक राजा उर्फ एके राणा है इसके द्वारा नकली दवाओं की सप्लाई की जाती है। पूछताछ में सामने आया है कि पुडुचेरी में नकली दवा की फैक्ट्री संचालित है इसके द्वारा ही नकली दवाएं भेजी जा रहीं थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सेनोफी कंपनी द्वारा देश भर में जितनी ऐलेग्रा की टैबलेट की बिक्री की गई उसकी 40 प्रतिशत बिक्री संजय मेडिकल एजेंसी से की गई है। प्रेसवार्ता में सहायक औषधि आयुक्त बस्ती नरेश मोहन दीपक, सहायक औषधि आयुक्त आगरा अतुल उपाध्याय सहित औषधि निरीक्षक शामिल रहे।