Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Water level of Yamuna in Agra is around 500 feet. Yamuna water also reached Bateshwar temple….#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Water level of Yamuna in Agra is around 500 feet. Yamuna water also reached Bateshwar temple….#agranews

721

आगरालीक्स…आगरा में यमुना का रौद्र रूप. बटेश्वर मंदिर में भी पहुंचा यमुना का पानी. 500 फीट के करीब जलस्तर…देखें फोटोज

आगरा में यमुना नदी का उफान कम होने की जगह लगातार बढ़ रहा है. आज शाम पांच बजे यमुना नदी का जलस्तर 499.13 फीट पहुंच गया है जो कि 500 फीट के बेहद करीब है. यमुना का पानी अब आसपास की जगहों को भी कवर करने लगा है. बटेश्वर मंदिर में भी यमुना का पानी पहुंच गया है. यमुना नदी में आए उफान में बाह के 35 गांवों के तराई के खेतों में बाजरा, तिल और सब्जियों की फसल डूबने से ग्रामीण किसान परेशान हैं .बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर में पानी घुस गया है. मंदिर में पानी के प्रवेश की सूचना पर श्रद्धालु नजारा देखने के लिए मंदिर में जुटे रहे. छोटे तिवारी घाट पर निचले हिस्से के मंदिर का आधा हिस्सा डूब गया है. 2 और मंदिरों में पानी भर गया है. सेल्फी प्वाइंट डूबा हुआ है.

यमुना नदी उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में यमुनौत्री से निकलती है, जो कि उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा की सीमा के सहारे सहारनपुर जिले के फैजाबाद गांव से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है, प्रयागराज मे गंगा में विलय हो जाती है. जिसके बीच में अनेकों सहायक नदियों भी यमुना नदी में मिलती है।हाडी क्षेत्रों में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण हथिनीकुण्ड बैराज, सहरानपुर का का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है तथा जिसके कारण इसी बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी कमी मात्रा में काफी वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त यमुना नदी का जल स्तर जल संस्थान, आगरा में लगातार बढ़ रहा है।

इन कॉलोनी और गांवों को खतरा
सदर तहसील में यमुना नदी के लो फ्लड पर प्रभावित होने वाले ग्राम तनौरा, नूरपुर, मेहरा नाहगंज, विसारना, कैलाश, स्वामी बाग, फतेहाबाद तहसील में ग्राम-भरापुर, बमरौली, इंदौन, मडायना, मेलीकलॉ, गुडा, मेवली खुर्द, हिमायूपुर है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले सम्भावित शहरी क्षेत्र नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग,मोतीमहल, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती।


मीडियम फ्लड लेविल प्रभावित होने वाले ग्राम तहसील सदर में बुर्ज, नगला छीतर सिंह, मेहरा नाहरगंज, महल बादशाही, नगला तल्फी, नगल पैमा, तहसील फतेहाबाद में शाहिदपुर, वीरपुरा, बेहड़, पारौली सिकरवार, बिचौला, गिदौन, तहसील एत्माद‌पुर में नगला धीमर, बढ़नुपरा, रहनकलां, नगला कटा आदि है।
सदर तहसील में यमुना नदी से तहसील के अन्तर्गत ठार आश्रम मौजा मेहरा नाहरगंज में 40 परिवार बाढ़ से प्रभावित है, जिनको सम्बन्धित बाढ़ शरणांलय में विस्थापित कर दिया गया है। बाढ़ शरणांलय में रहने वाले व्यक्तियों को तीनों समय पर भोजन आवश्यक व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!