Friday , 11 September 2026
Home मनोरंजन Agra News: The acting skills of Agra’s artists will now be seen on OTT as well…#agranews
मनोरंजन

Agra News: The acting skills of Agra’s artists will now be seen on OTT as well…#agranews

754

आगरालीक्स…आगरा के कलाकारों के अभिनय का जलवा अब ओटीटी पर भी दिखेगा. ओटीटी प्लेटफार्म जीफिल्क्स पर रिलीज हुई आगरा में निर्मित दो फिल्में—दहेज का चक्रव्यूह और तलाक अब और नहीं

बिखरते और टूटते परिवारों को जोड़ने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से आरए मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्में (दहेज का चक्रव्यूह और तलाक अब और नहीं) आज फ्री ओटीटी प्लेटफार्म जीफिल्क्स पर रिलीज की गई। समाज को सही दिशा दिखाने के साथ आगरा के कलाकारों को भी एक बेहतर मंच मिला, जहां ताजनगरी के कलाकारों अभिनय के सतरंगी रंग बिखरे नगर आएंगे और आगरा शहर के कलाकारों के लिए सम्भावनाएं बढ़ेंगी। कैलाशपुरी रोड स्थित सेल्फा रेस्टरां में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में तेजी से फैल रही तलाक की परम्परा भारतीय संस्कृति और संस्कारों को खोखला कर रही है। जबकि समातन धर्म में विवाह जन्मों का रिश्ता माना जाता है।

दहेज का चक्रव्यूह फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि बेटी से बड़ा धन कोई नहीं। जो आपकी बेटी को पाने के बाद भी धन की डिमांड करे, वह उसे कभी सुखी नहीं रख सकता। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। विजय सामा ने कहा कि हम अपने संस्कारों से जुड़े रहकर ही इस समस्या को दूर कर सकते हैं। इस अवसर पर दोनों फिल्मों से जुड़े कलाकारों सहित सभी लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सूरज तिवारी, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा, अनिल वर्मा, नवलकिशोर अग्रवाल, बंसत गुप्ता, प्रमोद वर्मा, मुम्बई से आई नितिका शर्मा, महेश धाकड़, जयेश आसीवाल, मोनिका यादव, तनु सोलंकी, उमाशंकर मिश्रा, पूजा शर्मा, साक्षी शर्मा आदि थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक राजकपूर, मनीष शर्मा, विजय सहगल, यशपाल गांधी, नवल अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, राहुल आर्य नीरज तिवारी, अनिल जैन, सोमनाथ यादव, जया सिंह आदि उपस्थित थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मनोरंजन

Agra News: The star cast of ‘Hanuman Ansh’ visited the Agra District Jail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जिला जेल पहुंची ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट. कैदियों संग किया...

मनोरंजन

Sunil Lodhi went viral after singing the devotional song ‘Maine Tere Hi Bharose…’

आगरालीक्स…‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ फिल्म हनुमान अंश का यह भक्ति गीत लोगों...

मनोरंजन

Actor Rajpal Yadav jailed in cheque bounce case; must pay ₹7.35 crore; wife fined

आगरालीक्स…चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को जेल. 7.35 करोड़ चुकानें...

मनोरंजन

At the age of 61, actor Aamir Khan had a registered marriage with his girlfriend, Gauri Spratt

आगरालीक्स…61 साल की उम्र में ​तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान. गर्लफ्रेंड...

error: Content is protected !!