आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर में नगर निगम टीम के साथ मेयर भी पहुंची. बोलीं—जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में लगे, अफवाह से बचें
सोमवार शाम को बल्केश्वर स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में दीवार यमुना नदी में गिरने से हुए हादसे के बाद महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने हताहतों व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार व प्रशासन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही महापौर ने आमजन से संयम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और आधिकारिक सूचना पर ही ध्यान दें। महापौर ने मौके पर मौजूद नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को निर्देश दिए कि निगम की टीम द्वारा हताहतों की हर संभव मदद की जाए।
