आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रात 10 बजे 501.42 फीट पर यमुना बह रही हैं, 35 कॉलोनियों में पानी। मथुरा में कल स्कूल बंद रहेंगे। कैलाश, श्री महालक्ष्मी और बटेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद। ( Agra News: Yamuna Water Level @ 501.42 Feet at 10 PM, School’s Closed in Mathura, Video#Agra)
आगरा में मंगलवार को यमुना का जलस्तर रात 10 बजे 501.42 फीट दर्ज किया गया। आगरा में डेजर लेवल के पार पहुंचने से दयालबाग, बल्केश्वर के साथ ही जीवनीमंडी क्षेत्र की कॉलोनियों तक पानी पहुंच गया है। बेलनगंज, यमुना किनारा मार्ग, ताजगंज मोक्षधाम के साथ ही ताजमहल पूर्वी गेट के रास्ते पर भी पानी पहुंच गया। यमुना ताजमहल से सटकर बह रही है। हालांकि पिछले कुछ घंटों से यमुना का जलस्तर स्थिर है और गोकुल बैराज से भी डिस्चार्ज में कमी की गई है लेकिन अभी भी राहत की उम्मीद नहीं है।
आगरा में आगरा में आज नौ सितंबर को रात 10 बजे बजे
यमुना का जलस्तर 501.42 फीट 152.835 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में आगरा में आज नौ सितंबर को सुबह आठ बजे
यमुना का जलस्तर 501.32 फीट 152.805 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में बाढ़
9 सितंबर 2025 को यमुना का जलस्तर 501.42 फीट
2023 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 499.60 फीट
2010 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 500 फीट
1978 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 508 फीट
मथुरा में कल स्कूल रहेंगे बंद
गोकुल बैराज से आगरा के लिए 1.53 लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने से जलस्तर में कमी आई है लेकिन अभी भी मथुरा और व्रंदावन का बड़ा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। संत प्रेमानंद महाराज ने भी बाढ़ प्रभवित क्षेत्र का जायजा लिया और राहत सामग्री वितरित कराई। वहीं, मथुरा में 10 सितंबर को भी सभी बोर्ड के स्कूल बंद रखने के आदेश डीआईओएस द्वारा जारी किए गए हैं।