आगरालीक्स ….Agra News: घर से आफिस के लिए निकले युवक ने जवाहर पुल पर बाइक ठीक कर हेलमेट और मोबाइल रखा और यमुना में छलांग लगा दी, तेज बहाव में बह गया युवक, गोताखोर तलाश में जुटे। ( Agra News: 25 year old Man jump in to Yamuna in Agra#Agra )
आगरा से रामबाग से वाटरवक्र्स की तरफ यमुना पर बने जवाहर पुल से वाहन गुजरते हैं, शुक्रवार सुबह 11 बजे बाइक सवार युवक जवाहर पुल पर पहुंचा। उसने बाइक पुल पर खड़ी की, बाइक पर अपना हेलमेट और मोबाइल रखा। इसके बाद यमुना में छलांग लगा दी, राहगीरों ने उसे कूदते देख लिया। जवाहरपुल पर भीड़ लग गई, कुछ दूर तक युवक यमुना में दिखाई दिया इसके बाद तेज बहाव में बह गया।
बड़ी संख्या में लोग जुटे, गोताखोर तलाश में जुटे
युवक के छलांग लगाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, पुलिस भी पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए यमुना में गोताखोर जुटे हुए हैं। अभी तक युवक का पता नहीं चला है।
घर से आफिस जा रहा था युवक
युवक घर से आफिस जा रहा था, युवक के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रही थी, लोगों ने फोन उठाया और उसके परिजनों को सूचना दी। युवक 25 साल का जय कुमार निवासी पुरा गोवर्धन बताया जा रहा है।