आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में जगत जननी माँ जानकी हुई धरा से अवतरित. मिथिला नगरी में छाया उल्लास. मनाई खुशियां…17 को निकलेगी रामबारात
जनक मंच भव्य सजा हुआ है, चारों ओर उल्लास छाया हुआ है। रामलीला मैदान मिथिला नगरी बना हुआ है। मिथिला नगरी में जगत जननी के जन्म की खबर से समूचे नगर में खुशियां मनाई जा रहीं हैं।
आज की लीला में महाराज जनक बने राजेश अग्रवाल तथा महारानी सुनयना बनी अंजू अग्रवाल द्वारा हल चलाया जाता है। हल चलाये जाने पर हल घड़े से टकराता है घड़े से टकराने के बाद पृथ्वी पर मां जानकी जी का अवतरण होता है । जानकी के जन्म लेते ही राजा जनक व महारानी सुनयना बड़े ही उत्साहित हैं। मिथिला नगर में चारों ओर बधाई गान गाये जा रहे हैं। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भी बधाई दी गईं। मिथिला नगरी के पण्डाल में उपस्थित महिलाओं द्वारा नृत्य किया गया व बधाई गाई गईं। राजा जनक के साथ समस्त मिथिलावासी भी उपस्थित थे।
जन्म के उपलक्ष्य में मिथिला नगरी बने रामलीला मैदान में जानकी जन्मोत्सव मनाया गया । राजा जनक व महारानी सुनयना द्वारा खिलौने, मिठाई, फल, मेवा, चॉकलेट व टॉफियों का वितरण पूरे पण्डाल में किया गया। इसके बाद की लीला मे दिखाया गया कि मुनि विश्वामित्र का अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को महाराज दशरथ से मांगने की लीला हुई और महाराज दशरथ के द्वारा राम और लक्ष्मण को मुनि विश्वामित्र जी को सोंपा गया उसके बाद राम के द्वारा राक्षसी ताड़का का वध किया गया आज की लीला का मुख्य आकर्षण जगत जननी जानकी बनी कु० सिया थीं। जनक परिवार के साथ उनके परिवारीजन पलक अनुराज पूरव मलायका विनीता ममता रीता संगीता विनोद संजीव ऋषि वीरेंदर अविक उपस्थित थे । जनकपुरी से अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सहपत्नी श्रमती मीरा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, भरत महाजन, राजा नागरानी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित |