आगरालीक्स…आगरा के हिन्दुस्तान कॉलेज में हुआ Internal Smart India Hackathon 2025. 22 टीमों ने किया प्रतिभाग…
शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज के सभागार में इनोवेशन और इनक्लूशन फॉर्म तथा कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के माध्यम से Byte Club द्वारा Internal Smart India Hackathon 2025 का आयोजन 11 सितंबर से 13 सितंबर 2025 प्रतिदिन दोपहर 1:45 बजे से 4:50 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन एवं मार्ल्यापण के साथ हुआ। इस आयोजन में हिन्दुस्तान कॉलेज के विभिन्न विभागों की कुल 22 टीमें प्रतिभागी के रूप में भाग ले रही हैं। सभी टीमों के प्रेजेंटेशन 11 से 13 सितंबर के बीच जजों के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इनमें से चयनित टीमों को राष्ट्रीय स्तर के Smart India Hackathon 2025 में भाग लेने के लिए नोएडा भेजा जाएगा, जो कि नवंबर में आयोजित होगा।
इस हैकाथॉन का आयोजन कॉलेज के कार्यवाहक निदेशक डॉ. हरेन्द्र सिंह के निर्देशन में किया गया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में बताया कि वर्तमान समय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की कितनी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह हैकाथॉन सरकारी समस्याओं का तकनीकी एवं स्मार्ट तरीके से समाधान खोजने का मंच है तथा इस हैकाथॉन को छात्रों एक उत्सव के रूप में लेना चाहिए जिससे कि हमारी भागेदारी देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में सुनिश्चित हो सके, साथ ही ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना के तहत विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी क्षमता विकसित कर भारत के निर्माण में योगदान करने का अवसर मिलेगा। छात्रों को यह प्लेटफार्म उनके आंतरिक प्रतिनिधित्व, सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास समन्वय एवं सामंजस्य की भावना को टीम के माध्यम से नेतृत्व क्षमता प्रदान करने का मंच है जिसमें कि छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है और कई समस्याओं का समाधान देने में अपनी रूची तकनीकी के माध्यम से दिखायी।
इस कार्यक्रम के दौरान Smart India Hackathon 2025 के संयोजक डॉ. विनोद कुशवाहा, इंचार्ज HCST Innovation and Incubation Forum ने छात्रों को हैकाथॉन के नियम एवं गाइडलाइन से अवगत कराया। वहीं, डॉ. अजय वर्मा, Co-convener, ने प्रेजेंटेशन के महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया। इस आयोजन में डॉ. दिनेश राय, श्री गौरव पाण्डेय, आयुषी शर्मा, अंशिका सिंह, पूनम सिंह, तथा दिवाकर श्रीवास्तव, श्रीमती भूप्रभा जज के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग रहा। Byte Club के समन्वयक हार्दिक वर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।