आगरालीक्स…आगरा में खराब सड़कों से हो रहे हादसे. आरबी डिग्री कॉलेज के पास ट्रक पलटने से बचा. टेढ़ी बगिया से सौ फुटा रोड की हालत बद से बदतर…
आगरा में आज खराब सड़क से फिर से हादसा होने से समझो बच ही गया. टेढ़ी बगिया से सौ फुटा रोड की हालत बद से बदतर है और यहां खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं. R.B. Degree College के पास आज भी एक ट्रक पलट गया है. गनीमत ये रही कि सीवर के पाइप की वजह से ट्रक पूरा नहीं पलटा। एक ही हफ्ते में दूसरा हादसा सामने आया है अभी भी किसी बड़े हादसे के शिकार का नगर निगम टीम को इंतज़ार है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रोड की हालत बहुत खराब है. हर दिन हादसे होते हैं. जल्द से जल्द इस रोड का निर्माण कार्य किया जाए. यहां नालों का निर्माण सही तरीके से नहीं है. लोगों ने मेयर और पार्षद से अनुराध किया है कि इस ओर ध्यान दिया जाए जिससे आम जनता और कॉल्ेज जाने वाली लड़कियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े.