आगरालीक्स…आगरा के एसएन में “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान. 214 महिलाओं ने शिविर में लिया परामर्श, 100 से अधिक जांचें निःशुल्क की गईं. 63 यूनिट रक्तदान भी हुआ
स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ राष्ट्रव्यापी अभियान के अन्तर्गत. आज एस०एन० मेडिकल कालेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उनमें जागरूकता फैलाना है। यह अभियान 17 सितम्बर को शुरू होकर 02 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा।

शिविर का उद्घाटन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा० प्रशान्त गुप्ता, उप प्रधानाचार्य, डा० टीपी सिंह, एसआईसी डा० बृजेश शर्मा. डा० शिखा सिंह, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, डा० रेनू अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, एसपीएम, डा० सतोष, विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, डा० स्वाति चौधरी, डा० प्रीति भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
एसएन मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा० प्रशान्त गुप्ता ने बताया कि शिविर में महिलाओं की खून की जॉचे, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउण्ड और अन्य आवश्यक जॉचें व दवाइयों निःशुल्क दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किये जा रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस शिविर मे एक ही स्थान पर विभिन्न चिकित्सकों जैसे मेडिसिन, कैंसर स्क्रीनिंग, चर्मरोग, बालरोग, दन्तरोग, मनोरोग, नाक कान गला रोग, रेस्पिरेटरी मेडिसिन द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की जाँचे की जा रही हैं।

अभियान के पहले दिन 214 महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाया, जिसमें 100 से अधिक निःशुल्क जॉचें की गई। इसी कड़ी में, एक वृहद रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया। उन्होंने युवाओं से रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनेक जानें बचाई जा सकती हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डा० नीतू चौहान के संचालन में कुल 63 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस रक्तदान में एस०एन० मेडिकल कालेज के डा० अखिल प्रताप सिंह, डा० विकास गुप्ता, डा० अजीत सिंह चाहर, डा० हिमालय सिंह और डा० रेवती बेंजामिन सहित 10 फैकल्टी सदस्यों, 30 रेजीडेंन्ट डाक्टरों और 05 एमबीबीएस छात्रों ने भी रक्तदान किया।
स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या डा० सीमा यादव और उप प्रधानाचार्या जसलीन जेम्स के नेतृत्व में बीएसएसी नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने एक भव्य रैली भी निकाली। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस महाशिविर में चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले वरिष्ठ डाक्टरों में डा० मोहिता अग्रवाल, डा० आकांक्षा गुप्ता, डा० विजय सिंघल, डा० मधु सिंह, डा० तिरूपति नाथ, डा० कर्मवीर, डा० आशुतोष, डा० राशि, डा० अनु पाठक, डा० सुमन गुप्ता, डा० पवन, डा० गजेन्द्र विक्रम सिंह और डा० वरूण अग्रवाल शामिल रहें।