मथुरालीक्स…श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों के लिए लागू हो सकता है ड्रेस कोड. कई नियम मंदिर व्यवस्था के लिए हो रहे तैयार…
वृंदावन के श्री ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए रोजाना देश के कोने—कोने से श्रद्धालु आते हैं. लेकिन कभी कभी भीड़ अधिक होने के कारण अव्यवस्थाएं हावी हो जाती हैं. ऐसे में इसके लिए श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी का गठन किया गया है. जिसके बाद से मंदिर में कई सारे परिवर्तन किए गजा रहे हैं. दर्शन व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक बदलाव किए जाने हैं. लोगों को सुगमता से दर्शन हों इस पर भी कमेटी का पूरा जोर है. अब जल्द ही मंदिर के सेवायतों के लिए भी ड्रेस कोड लागू हो सकता है. आगामी बैठक में इस पर मंथन किया जाएगा.
कमेटी की अगली बैठक 29 सितंबर को होगी जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी. पिछली बैठक में कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने मांग की थी कि मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया जाए और इसकी शुरुआत पहले सेवायतों से हो और फिर आम श्रद्धालुओं से. कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमान का कहना है कि मंदिर के सेवायतों की वेशभूषा में कई लोग श्रद्धालुओं से खुलेआम वसूली करते हैं जिन पर रोक लगेगी.