आगरालीक्स…Agra News: आगरा के प्रतिष्ठित आगरा क्लब के चुनाव में सचिव पद के लिए मचा घमासान, आज सचिव सहित 16 निदेशक चुने जाएंगे। जानें कौन कौन हैं दावेदार ( Agra News: Agra Club election for secretary & directors today#Agra)
आगरा के सदर स्थित आगरा क्लब के चुनाव आज यानी शुक्रवार को है। आगरा क्लब के अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं होता है और क्रमानुसार अध्यक्ष बनते हैं इस बार मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह आगरा क्लब के अध्यक्ष बनेंगे, वर्तमान में एयर कमोडोर एसके गुप्ता अध्यक्ष हैं और उनसे पहले बिग्रेडियर नवीन कुमार अध्यक्ष थे। 162 साल पुराने आगरा क्लब के 1800 सदस्य हैं, इसमें से 1200 को मतदान करने का अधिकार है।
सचिव पद पर मचा हुआ है घमासान
आगरा क्लब की नई कार्यकारिणी में सचिव के साथ ही आठ मैनेजिंग कमेटी और आठ बैलिडेटिंग कमेटी के निदेशक चुने जाएंगे। शुक्रवार को शाम 4.30 बजे से बैठक होगी, चुनाव के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी रहेगी। आठ मैनेजिंग कमेटी और आठ बैलिडेटिंग कमेटी के निदेशक के लिए चुनाव होगा। जबकि सचिव का चुनाव अध्यक्ष की सहमति से होता है, सचिव पद के लिए छह दावेदार हैं।
ये हैं आवेदन
मैनेजिंग कमेटी
एडीएम प्रशासन एबी सिंह, कर्नल धर्मेंद्र सिंह, ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमा, विंग कमांडर अमरिंदर सिंह, ले. कर्नल करण वीर साही, डॉ. राजीव कुमारगुप्ता, सौरभ अग्रवाल, अनुराग शर्मा, प्रदीप कुमार, विनय कुमार बंसल, डॉ. संदीप अग्रवाल, संजीव शर्मा
बैलिटिंग कमेटी
एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, कर्नल हुकुम सिंह, विंग कमांडरगीत कौर, ले. कर्नल संजयसिंह, स्क्वाड्रन लीडर अजय ढांडा, हमजा इकबाल, यशवर्धन मेहता, संजीव शर्मा, मुकेश चंद्र सुराना, अरविंद कुमार सडाना