आगरालीक्स…Agra News: आगरा में महिला चिकित्सक की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो डाले, 27 नवंबर को शादी, युवती की ननद से इंस्टाग्राम पर बातें कर तुड़वा दी शादी। ( Agra News: Woman doctor compromised Photo & Video post on social Media#Agra)
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला चिकित्सक को उनके परिचित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिसने पोस्ट की थी, चेक करने पर पता चला कि उसने कुछ समय पहले ही आईछी बनाई है, पोस्ट और वीडियो को रिपोर्ट कर दिया इससे इंस्टाग्राम से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हट गए। इसके बाद दूसरी आईडी बनाकर इसी तरह से महिला चिकित्सक के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डाल दिए गए। उन्होंने इसे भी बंद करा दिया तो तीसरी बार भी इसी तरह से आपत्तिजनक वीडियो और फोटो डाल दिए हैं इससे महिला चिकित्सक तनाव है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिश्तेदार ने तुड़वा दी शादी
एक और मामला हरीपर्वत क्षेत्र का आया है, युवती की शादी 27 नवंबर को होनी है युवती के रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर युवती की होने वाली ननद से बातें करना शुरू कर दिया। युवती के बारे में मनगढ़त आपत्तिजनक बातें कहीं, इसके बाद रिश्ता टूट गया, युवती परेशान है।