आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर नहीं हो पाए एक राय. आईएमए में प्रेसिडेंट इलेक्ट के लिए होगा चुनाव. तिथि भी बदली और स्थान भी..
आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए के चुनाव में डॉक्टरों के बीच एक राय नहीं बन पाई है जिसके कारण अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद भी अब प्रेसिडेंट इलेक्ट का चुनाव होगा. प्रेसिडेंट इलेक्ट का चुनाव आगरा के डॉ. योगेश सिंघल और डॉ. हरेंद्र गुप्ता के बीच होगा. आज नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी लेकिन दोनों के बीच में से कोई भी नामांकन वापस नहीं लिया गया है.
स्थान और तिथि बदली
आगरा में आईएमए का चुनाव अब 27 सितंबर की जगह 28 सितंबर को होगा. इसके अलावा स्थान में भी परिवर्तन किया गया है. पहले यह चुनाव लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में होनेा था लेकिन अब यह चुनाव 28 सितंबर को आइएमए भवन तोता का ताल पर होगा.
अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
इस बार केवल अध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव होगा. अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया है. आईएमए के चुनाव में 1700 से अधिक डॉक्टर मतदान करेंगे.
चुनाव कार्यक्रम
तारीख — 28 सितंबर 2025
समय — सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
स्थान — आईएमए भवन,तोता का ताल लोहामंडी आगरा