आगरालीक्स…58 वर्षीय मरीज के मस्तिष्क में 150 सीसी का था बड़ा ब्रेन ट्यूमर. आगरा के शांति वेद इंस्टीट्यूट में जटिल ब्रेन ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी ( Agra News : Complex brain tumor surgery in Shantived Institute of Medical Sciences#Agra )
शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आगरा में एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। यहाँ 58 वर्षीय मरीज, जो लंबे समय से दौरे (Seizures) की समस्या से परेशान थे, का जटिल ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
जाँच में पता चला कि मरीज के मस्तिष्क के फ्रंटल हिस्से में लगभग 150 सीसी का बड़ा ब्रेन ट्यूमर था। यह ट्यूमर इतना आक्रामक था कि ब्रेन के ऊपर की हड्डी (skull bone) में भी फैल चुका था, जिसके कारण उस हिस्से की हड्डी भी निकालनी पड़ी।
इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में न्यूरो सर्जन डॉ. उद्भव बंसल एवं उनकी टीम ने मिलकर ग्रॉस टोटल एक्सिशन सर्जरी की। इस सर्जरी में हड्डी से जुड़ा ट्यूमर पूरी तरह हटा दिया गया। ऑपरेशन के बाद प्राप्त हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि यह मेनिंजियोमा (Grade-II) प्रकार का ट्यूमर था। समय रहते इलाज मिलने के कारण मरीज की जान बच गई और उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
शांति वेद इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने बताया कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि अस्पताल में जटिल से जटिल ब्रेन ट्यूमर और न्यूरोसर्जरी पूरी तरह सुरक्षित और आधुनिक तकनीक से की जा रही हैं। इस सफलता से मरीज एवं उनका परिवार बेहद खुश और आभारी है