आगरालीक्स…आगरा हाइवे पर आग का गोला बनी कार. दूसरी गाड़ी से टकराते ही धू—धू कर जली. तीन युवक कार में फंसकर हुए घायल. एक की हालत गंभीर
आगरा फिरोजाबाद हाइवे पर एफएच हॉस्पिटल के पास एक कार आग का गोला बन गई. एक कूड़ा गाड़ी से टकराने के बाद कार धू धू कर जलने लगी. आग की लपटों से कार में सवार युवक घिर गए. तीन युवक झुलस गए हैं जिनमे ंसे एक की हालत गंभीर है. पुलिस तथा लोगों ने कार में फंसे इनको बाहर निकाला और अस्पताल भेजा है.
कूड़ा गाड़ी से टकराई
एफएच हॉस्पिटल के सामने पुल पर रविवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ है. टूंडला से आगरा आ रही एक कार आगे चल रही कूड़ा गाड़ी से टकरा गई. हादसा होते ही कार में भीषण आग लग गई. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा है.
कार में सवार युवकों के नाम नमन बंसल निवासी टूंडला, आदित्य प्रताप सिंह निवासी टूंडला, ध्रुव शर्मा निवासी निजामी बस्ती टूंडला हैं. नमन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. इस बीच हाइवे पर लंबा जाम लग गया.