आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादीशुदा गर्ल फ्रेंड को ले जाने के लिए युवक ने उसके पति को तमंचा और गांजे में पुलिस से पकड़वा दिया, इसके बाद गर्ल फ्रेंड को लेकर युवक भाग गया। पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Man run away with Married girl friend#Agra)
आगरा के खेरागढ़ में रहने वाला युवक आटो चलाता है उसकी पत्नी के सैंया के रहने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गए। शादीशुदा गर्ल फ्रेंड को साथ ले जाने के लिए युवक ने साजिश रची। गर्ल फ्रेंड के पति के आटो में तमंचा और गांजा रख दिया, इसके बाद कुछ लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कराया कि एक आटो में तमंचा रखा हुआ है। सैंया पुलिस ने आटो को पकड़ लिया, चेकिंग करने पर आटो में जंग लगा तमंचा और गांजा मिला, पुलिस आटो चालक को पकड़कर थाने ले गई।
पुलिस के पति को पकड़ते ही पत्नी को ले गया युवक
जैसे ही पुलिस ने आटो चालक को पकड़ा और थाने लेकर गए, युवक खेरागढ़ पहुंच गया और आटो चालक की पत्नी को अपने साथ भगाकर ले गया। पुलिस ने भी जांच शुरू की, तमंचे पर जंग लगी होने और आटो चालक के यह कहने कि उसे पता नहीं है कि तमंचा कहां से आ गया वह गांजे का नशा भी नहीं करता है तो पुलिस को शक हुआ। वहीं, आटो चालक के घर से उसकी पत्नी के गायब हो जाने पर उसने परिजन भी परेशान हो गया।
पुलिस ने आटो चालक को छोड़ा, जांच में जुटी
सैंया पुलिस ने आटो में जिन लोगों ने तमंचा और गांजा बताकर 112 नंबर पर कॉल की थी उनसे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सैंया क्षेत्र के युवक ने फोन करने के लिए कहा था, इससे पूरा मामला खुल गया। आटो चालक की पत्नी के प्रेमी ने आटो में तमंचा और गांजा रखा इसके बाद दो युवकों से 112 नंबर पर कॉल कराई, पुलिस ने आटो चालक को पकड़ लिया और तमंचा और गांजा भी मिल गया। युवक आटो चालक की पत्नी को लेकर फरार हो गया उसने ऐसा इसलिए किया कि जब आटो चालक जेल चला जाएगा तो पत्नी की तलाश कौन करेगा।