आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा में फतेहाबाद रोड पर जा रहे हैं तो जाम में फंस सकते हैं, खबर पढ़ लें
आगरा में फतेहाबाद रोड पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सेल्फी प्वाइंट से बसई मंडी की तरफ जाने वाली सड़क पर पानी की पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए मुख्य सड़क का 300 मीटर का हिस्सा बंद कर दिया गया है।
रूट किया गया डायवर्ट
सेल्फी प्वाइंट से बसई मंडी तक 300 मीटर मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है। सेल्फी प्वाइंट की ओर आने वाले वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। इसके साथ ही बसई पुलिस चौकी के सामने के कट को बंद कर दिया गया है। इससे ताजनगरी और शिल्पग्राम से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग पर रस्सी बांध कर एक लेन 200 मीटर आगे यू टर्न लेने के लिए बनाई गई है।
25 दिन तक चलेगा काम
पानी की पाइप लाइन डालने के लिए सेल्फी प्वाइंट से बसई सब्जी मंडी तक 20 से 25 दिन तक काम चलेगा, इस दौरान लोग जाम में फंस सकते हैं।