आगरालीक्स…Agra News: आगरा में फ्लाईओवर पर ज्वैलर का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। (Agra News: 35 year old Jeweller found dead on Flyover in Agra#Agra )
सिकंदरा के बंशी विहार में रहने वाले 35 साल के राहुल कुमार की फतेहपुर सीकरी रोड पर बरारा गांव के पास सराफ की दुकान है। बंशी विहार में वे पत्नी अर्पिता और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। वे घर से अपनी दुकान पर बाइक से जाते हैं। सराफ के चचेरे भाई कमलेश का मीडिया से कहना है कि बुधवार शाम सात बजे राहुल शाम सात बजे बाइक से दुकान से बंशी विहार अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे, मोबाइल बंद आ रहा था, इससे घरवाले परेशान थे।
पुलिस के फोन से चला पता
रात 12 बजे पुलिस ने ज्वैलर राहुल के परिजनों को फोन किया, उन्हें बताया कि आगरा मथुरा हाईवे पर सब्जी मंडी फ्लाईओवर पर राहुल का शव मिला है, परिजन भी पहुंच गए। उनका कहना है कि राहुल के चेहरे के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे, लेकिन बाइक को देखकर नहीं लग रहा था कि सड़क दुघर्टना में मौत हुई है, उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है, प्रथम द्रष्टता हादसा लग रहा है।