आगरालीक्स…आगरा के निजी अस्पतालों में संचालित मेडीकल स्टोरों का हो निरीक्षण. केमिस्ट एसोसिएशन ने की मांग. एडीएम सिटी ने एफएसडीए के कार्यों की ली जानकारी.
कलक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य महेन्द श्रीवास्तव द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आगरा द्वारा किये गये विभागीय कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त खाद्य महेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आगरा द्वारा बताया गया कि वर्तमान वित्तिय वर्ष में 2610 निरीक्षण, 924 नमूने संकलन किये गये तथा 167 वाद न्याय निर्णायक अधिकारी और 190 वाद न्यायिक न्यायालय में वाद दायर किये गये तथा मध्यायन भोजन, पीडीएस, आंगनवाडी केन्द्रो से 67 नमूने संग्रहीत किये गये। विभिन्न स्थानों पर खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य सचल प्रयोगशाला वाहन द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूक किया जा रहा है। जिले में 4452 लाइसेंस और 25935 पंजीयन है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वारा कहा गया कि लाइसेंस पंजीयन में 20 प्रतिशत वृद्धि होने में जिनमें आंगनवाडी केन्द्रो सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित दर की दुकाने, आबकारी की दुकानों और मेडिकल स्टोर की दुकानों तथा मण्डी समिति से आच्छादित सब्जी, फल खाद्यन्न आदि की दुकानों लाइसेंस पंजीयन से आच्छादित कराना है। अपर जिलाधिकारी (नगर), द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला आवकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, आदि को पत्र प्रेषित कर राष्ट्रर्थित विभागों से समन्वय करने का निर्देशित किया गया। जिला केमिस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष द्वारा अनुरोध किया गया कि प्राइवेट अस्पत्तालों में चल रहे मेडीकल स्टोरों का निरीक्षण किया जाये। उनकी मोनो पोली चल रही। अपर जिलाधिकारी (नगर) ने निर्देशित किया पुलिस एसटीएफ का सहयोग लिया जाए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त बाद श्री सैयद हुसेन आविदी, सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव श्री नीरज कुमार (जीएसटी विभाग ), श्री रामू रस्तोगी (पूर्ति विभाग), श्री मनीष राठौर , श्री अजेन्द्र कुमार, दुग्ध विकास निरीक्षक सोनाली जिंदल डी०सी० जिला उद्योग केन्द्र, मुख्य खाला सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, जिला कैमिस्ट (एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आँशु शर्मा, महामंत्री आगरा फार्मा एसोशिएशन, श्री महेश चन्द अग्रवाल, औषधि निरीक्षक, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।