आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा में जीएसटी 2.0 के बाद मार्केट में फुट फॉल यानी ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। उम्मीद है कि दीपावली पर हर सेक्टर में अच्छी बिक्री होगी। ( Agra News: Market grow after GST 2.0 in Agra#Agra)
जीएसटी 2.0 के बाद रेट में गिरावट आई है, हर सेक्टर को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। सबसे अच्छा मार्केट अभी आटोमोबाइल का चल रहा है, कार के साथ ही बाइक और स्कूटी खरीदने वाले और खरीदने से पहले जानकारी लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस सेक्टर में उछाल आ रहा है।
इलेक्ट्रोनिक आइटम की भी खूब खरीदारी
इसके साथ ही इलेक्ट्रोनिक आइटम की भी खूब खरीदारी हो रही है। बाजार में लोग पहुंच रहे हैं, इलेक्ट्रोनिक आइटम के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इलेक्ट्रोनिक बाजार में भी नई तकनीकी की एलईडी के साथ ही अन्य उत्पाद उपलब्ध हैं। मोबाइल सेक्टर भी उछाल पर आने लगा है।
मिठाई की हो रही बुकिंग
इसके साथ ही दीपावली के लिए मिठाई की बुकिंग भी शुरू हो गई है, मिष्ठान विक्रेताओं पर मिठाई के लिए बुकिंग की जा रही है।