गुरुग्रामलीक्स…Gurugram news : . दिल्ली जयपुर हाईवे पर थार के परखच्चे उड़े, हादसे में आगरा की एक युवती, एक युवक सहित पांच की मौत। एक ही हालत गंभीर। थार में छह युवक और युवती बैठे हुए थे, सभी छात्र बताए जा रहे हैं। ( Agra News: Three youth of Agra & two other died in Gurugram Thar accident#Agra)
दिल्ली जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम में शनिवार सुबह 4.30 बजे झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट 9 पर थार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि थार की छत ही गायब हो गई, उसके टुकटे 50 मीटर दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने थार में फंसे युवक और युवतियों को बाहर निकाला। इसमें से पांच की मौत हो गई जबकि एक युवक मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा की दो युवती और एक युवक की मौत
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे में आगरा की रहने वाली एक युवती और एक युवक की भी मौत हुई है। जबकि दो की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल युवक का नाम कपिल है, वह बुलंदशहर का रहने वाला है। ये सभी नोएडा के कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।
अलीगढ़ के नंबर की है थार
जिस थार से हादसा हुआ है वह अलीगढ़ के नंबर की है, इससे भी पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक से तेज आवाज हुई, डिवाइडर से टकराने के बाद थार कई बार पलटी इसके कारण उसकी छत के हिस्से काफी दूर तक सड़क पर बिखर गए, भीषण हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में इनकी हुई मौत
लवण्य उम्र 26 साल पुत्री देवेंद्र पाल निवासी आगरा
आदित्य प्रताप सिंह उम्र 30 साल पुत्र जितेंद्र पाल सिंह निवासी आगरा
प्रतिष्ठा मिश्रा उम्र 25 साल पुत्री चंद्रमणि निवासी रायबरेली
गौतम उम्र 31 साल पुत्री युद्ध वीर सिंह, सोनीपत
सोनी निवासी दिल्ली