आगरालीक्स…आगरा में संडे होगा खास. एशिया कप फाइनल में भारत—पाकिस्तान का मैच..क्या टीम इंडिया लगातार दूसरी बार बनेगी एशिया कप की चैम्पियन
भारत और पाकिस्तान केे बीच चल रहे तनाव केे बीच क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप और सुपर फोर में दो बार आमने—सामने आ चुकी हैं. भारत ने दोनेां ही बार पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया है. लेकिन कल रविवार को फाइनल मैच में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने—सामने हैं. ऐसे में संडे खास होगा. छुट्टी का दिन होने के कारण लोग इस मैच का आनंद उठाएंगे.
भारत टीम अगर टूर्नामेंट जीत जाती है तो लगातार दूसरी बार एशिया कप जीतेगी. वहीं पाकिस्तान भी एशिया कप में कई सालों के अपने सूखे को खत्म करना चाहेगा. भारत और पाकिस्तान एशिया कप के इतिहास में पहली बार फाइनल खेलेंगी.