आगरालीक्स…आगरा के होटल से अरेस्ट चैतन्यानंद ने 50 दिन में 15 होटल बदले. मथुरा—वृंदावन में भी छुपा था. पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा
आगरा में ताजगंज के एक होटल से अरेस्ट किया गया 17 छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण का आरोपी चैतन्यानंद ने 50 दिन में 15 होटल बदले थे. दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट आफ इंडियन मैनेजमेंट का पूर्व हेटल रहा 62 साल का चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी ने पुलिस से बचने के लिए बिना सीसीटीवी कैमरों वाले सस्ते होटलों को चुना था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान वह धार्मिक शहरों वृंदावन और मथुरा में छुपा था. चैतन्यानंद के करीबी उसके लिए होटल चुनते थे.
पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
शनिवार को वह आगरा के होटल में ठहरा था. सूचना पर दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह उसे यहां से अरेस्ट कर लिया और फिर उसे अपने साथ दिल्ली ले गई. दिल्ली के पटियाली कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस अब उसके करीबियों की तलाश में है.
ऐसे खुला मामला
संस्थान की पूर्व छात्रा ने 28 जुलाई को एक पत्र भेजर कर स्वामी चैतन्यानंद पर यौन शौषण के आरोप लगाए इसके बाद एक अगस्त को ग्रुप कैप्टन ने इंस्टीटयूट में ईमेल भेजा, इसमें छात्राओं के यौन शौषण की बात कही गई। इन दोनों ईमेल के बाद संस्थान की गवर्निंग काउंसिल सक्रिय हुई और 3 अगस्त को इस मामले में 30 से ज्यादा छात्राओं के साथ आनलाइन बैठक की गई, पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए इसमें से 17 छात्राओं ने आरोप लगाए कि स्वामी चैतन्यानंद अश्लील संदेश भेजन के साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए, इसमें से अधिकांश छात्राएं वे थीं इनका प्रवेश आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस श्रेणी में हुआ था।अधिकांश छात्राएं पीजीडीएम कोर्स कर रही हैं।
जानिए कौन है चैतन्यानंद
चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी श्री शारदा इंस्टी्यूयट आफ इंडियन मैनेजमेंट का प्रबंधक था. यह संस्थान श्रृंगेरी पीठ के अधीन चलता है, जिसका प्रबंधक स्वामी चेतन्यानंद को नियुक्त किया गया था, लेकिन एफआईआर केे बाद उसे पद से हटा दिया गया है.