मथुरालीक्स…दो घंटे से ज्यादा तेज बारिश में डूबा मथुरा. बस स्टैंड पर कार आधी से ज्यादा डूबी. जलभराव से कई जगह आवागमन रोका…
मथुरा में मंगलवार को दो घंटे से ज्यादा तेज बारिश हुई है. इस बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया. जलभराव के कारण हालात इतने ज्यादा खराब हो गए कि कई जगह आवागमन रोक दिया गया. वहीं बस स्टैंड के पास एक कार आधी डूब गई. इसमें दो लोग सवार थे. यातायात पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला और दोनों सवार लोगों को बचाया.
झमाझम बारिश
मथुरा में सुबह से ही घने काले बादलों का डेरा लगा हुआ था. सात बजे से बारिश होना शुरू हो गई जो कि थोड़ी देर बाद ही रिमझिम से झमाझम होने लगी. करीब ढाई घंटे तक तेज बारिश हुई जिसके कारण पूरा शहर लगभग जलमग् हो गया. शहर के भूतेश्वर चौराहा रेलवे पुल के नीचे कई फीट तक पानी भर गया जिसके कारण यहां आवागमन रोक दिया गया. वहीं बस स्टैंड के पास पानी से गुजर रही एक कार आधी से ज्यादा डूब गई. यातायात पुलिस नेमौके पर पहुंचकर पहले कार सवारों को किसी तरह बाहर निकाला और फिर क्रेन की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला.