आगरालीक्स… वीडियो देखें …आगरा में पुलिस कर्मी मुकदमा दर्ज कराने, विवेचना में नाम निकलवाने, पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वत मांगने वालों की शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर। ( Agra News: Helpline number for complaint of corruption, Video#Agra )
आगरा में मंगलवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन 7839860813 जारी किया हैं। थानों में मुकदमा दर्ज करने, विवेचना में नाम निकालने, पुलिस विभाग में किसी काम को कराने, पासपोर्ट के सत्यापन में रिपोर्ट लगाने समेत अन्य मामलों में यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा रिश्चत की मांगी जाती है तो हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
पीड़ित से संपर्क करेगी पुलिस
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर पर रात आठ बजे के बाद काल करने पर उसमें वायस रिकार्डिंग होगी। जिससे पुलिस स्वयं पीड़ित से संपर्क करेगी। हेल्पलाइन नंबर पर की जाने वाली शिकायतों की मानीटरिंग पुलिस आयुक्त दीपक कुमार खुद करेंगे।