आगरालीक्स…Agra News: आगरा में इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद आनलाइन डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी के बेटे की मौत, आक्रोशित लोगों ने हॉस्पिटल पर किया हंगामा। ( Agra News: 21 month old died, Ruckus in hospital#Agra )
आगरा के खतैना लोहामंडी के रहने वाले योगेश आनलाइन डिलीवरी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को 21 महीने के बेटे योगेंद्र नाथ उर्फ यश को तेज बुखार आने पर जयपुर हाउस स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद छुटटी कर दी और सुबह शाम इंजेक्शन लगवाने के लिए हॉस्पिटल आने के लिए कहा गया, चार दिन में योगेंद्र नाथ पूरी तरह से ठीक हो गया।
इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत, मौत
योगेश की पत्नी सुमन बेटे योगेंद्र नाथ को इंजेक्शन लगवाने के लिए मंगलवार रात में जयपुर हाउस स्थित हॉस्पिटल लेकर पहुंची, आरोप है कि कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाया इसके कुछ देर बाद ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, परिजन उसे बोदला के अस्पताल लेकर पहुंचे, इसके बाद दिल्ली गेट स्थित अस्पताल ले गए लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी। आक्रोशित लोगों ने हॉस्पिटल पर हंगामा किया, पुलिस ने लोगों को किसी तरह से समझाया, पुलिस ने तहरीर मिलने और सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।