Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra to become a global smart city through AI and robotics…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Agra to become a global smart city through AI and robotics…#agranews

396

आगरालीक्स…एआई और रोबोटिक्स के जरिए आगरा बनेगा ग्लोबल स्मार्ट सिटी. मेयर हेमलता दिवाकर पहुंची दक्षिण कोरिया. स्मार्ट लाइफ वीक—2025 में लिया भाग. कैसे बनेगा, ये भी जानें

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने 30 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच के बीच दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में आयोजित स्मार्ट लाइफ वीक(एसएलडब्लू)-2025 में शिरकत की है। उन्होंने इस वैश्विक मंच पर आगरा शहर के भविष्य के रोडमैप को सभी के सामने प्रस्तुत किया। दुनियां के शहरों को और अधिक स्मार्ट, टिकाऊ और समावेशी बनाने के उद्देश्य आयोजित कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के उपयोग पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में 72 देशों 109 शहरों के प्रमुखों (मेयर, गवर्नर, नगर निगम प्रतिनिधयों) द्वारा प्रतिभाग किया गया। भारत से आगरा शहर की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

स्मार्ट सिटी में रोबोट निभाएंगे अहम भूमिका
महापौर ने बताया कि सियोल में आयोजित हुए वैश्विक कार्यक्रम में रोबोटिक्स तकनीकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी बड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में दर्शायी गई तकनीकी को देखकर ऐसा लगता है कि भविष्य में आगरा में भी यातायात व शहर के अन्य प्रबंधन में रोबोट और आर्टफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में दुनियाभर के शहरों से आए महापौर ने भविष्य के स्मार्ट शहरों के लिए अपने-अपने वक्तव्य रखे। आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि- आगरा प्रेम और सामंजस्य का शाश्वत प्रतीक है। यह शहर अपनी संस्कृति, धरोहर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

उन्होंने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी अपनी संस्कृति और धरोहरों को सहेजते हुए भविष्य का शहर बनने की ओर अग्रसर है और आधुनिक शहरी जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सतत प्रयासरत है। हमारी प्राथमिकताएँ स्पष्ट हैं कि हम जलवायु परिवर्तन सहित प्राकृतिक व बदलते परिवेश में सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं और इस क्रम में हम स्वच्छ गतिशीलता को बढ़ावा दे रहे हैं, वायु गुणवत्ता में सुधार कर रहे हैं। हम युवाओं और महिलाओं को अवसर देते हुए उनके सहयोग के साथ आगरा को आधुनिक शहर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम दृढ़ता से मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन, न्यायसंगत विकास, और लचीला शहरी शासन—अकेले जैसी चुनौतियां अकेल हल नहीं की जा सकतीं। इसके लिए वैश्विक साझेदारियों के जरिए हम मिलकर ऐसा शहरी भविष्य गढ़ सकते हैं जो सतत, न्यायसंगत और सभी के लिए अवसरों से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर महापौर ने विश्वभर से आए लोगों को आगरा आकर शहर धरोहर के साथ-साथ एक ऐसे नगर की आत्मा को भी अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया।

स्मार्ट लाइफ वीक-2025 में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • शहरी यातायात और गतिशीलता प्रबंधन में सुधार
  • सार्वजनिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करना
  • जल, ऊर्जा व स्वच्छता जैसे संसाधनों का कुशल उपयोग
  • पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देना

इन प्रमुख शहरों ने किया प्रतिभाग

  • आगरा (भारत)
  • न्यूयॉर्क (अमेरिका)
  • फुलर्टन (अमेरिका)
  • मैड्रिड (स्पेन)
  • बार्सिलोना, सेविल और ग्रनाडा (स्पेन)
  • प्राग (चेक गणराज्य)
  • सियोल (दक्षिण कोरिया)
  • अम्मान (जॉर्डन)
  • रबात (मोरक्को)
  • दुबई (यूएई)
  • मोनरोविया (लाइबेरिया)
  • नियामे (नाइजर)
  • नित्रा (स्लोवाकिया)
  • ब्रिकामा (गाम्बिया)
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!