आगरालीक्स…आगरा में दशहरा पर एक हजार से अधिक रावण के पुतलों का होगा दहन. रामलीला मैदान में 110 फुट, तो सेंट जॉन्स पर 80 फुट ऊंचा बना रावण
दशहरा की तैयारियां इस समय जोरों पर चल रही हैं. आगरा की ऐतिहासिक रामलीला से लेकर सेंट जॉन्स चौराहे, आगरा कैंट सहित शहर की कॉलोनियों व पार्कों में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. दो अक्टूबर को दशहरा का पर्व है. ऐसे में शाम के समय आतिशबाजी के साथ रावण का दहन किया जाएगा. एक अनुमान के अनुसार आगरा में दहशरा पर एक हजार से अधिक रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा.
रामलीला मैदान में 110 फुट का रावण
दशहरा का शहर का सबसे आकर्षण बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में होगा. यहा सबसे बड़ा 110 फीट का रावण तैयान किया गया है. मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला भी कई फुट ऊंचा बनाया गया है. रावण का पुतला हाथों में तलवार घुमाता दिखेगा. भगवान राम जब रावण में तीन मारेंगे तो उसकी नाभि से अमृत बरसेगा और आंखों से अंगारे निकलेंगे.
सेंट जॉन्स पर 80 फीट ऊंचा रावण
दशहरा मेला स्वागत समिति द्वारा विजयदशमी के अवसर पर सेंट जॉन्स चौराहे पर दशहरा मेला 2025 इस वर्ष धार्मिकता और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा. इस बार मेला ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगा, और 80 फुट से अधिक ऊँचे रावण के साथ आतिशबाजी का दृश्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. इस वर्ष दहन होने वाले रावण की ऊँचाई पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ेगी। विशेष रूप से आतिशबाजी में 21 तोपों की सलामी दिखाई जाएगी, जिसे तिरंगे के रंगों से सजाया जाएगा.