आगरालीक्स…गुड मॉर्निंग, 3 अक्टूबर को प्रेस रिव्यू. राहुल ने कोलंबिया में भाजपा और आरएसएस को कायर बताया. एमपी के खंडवा में 11 मौतें, भारत—चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट
गुड मॉर्निंग
कोलंबिया में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक कॉलेज में दिए व्याख्यान में भारत का लोकतंत्र कमजोर करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने आरएसएस और भाजपा को कायर बताया है. भाजपा ने उनके इस बयान पर कहा है कि राहुल की पुरानी आदत है कि वो विदेशों में भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करते हैं.
एमपी के खंडवा से बुरी खबर हुई है. यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान 11 लोगों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है. सीएम ने इस पर दुख जतााया है. लोगों से भरी हुई ट्रॉली एक तालाब में गिर गई. जेसीबी की मदद से माके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी है.
पांच साल बाद भारत से चीन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जा रही है. कोरोना काल में 2020 में इस पर रोक लगाई गई थी लेकिन अब इस फ्लाइट को दोबारा से शुरू किया जा रहा है.