फिरोजाबादलीक्स…बड़ी वारदात, आगरा—फिरोजाबाद नेशनल हाइवे पर कारोबारी से करोड़ों की लूट. तमंचा दिखाया, कैश निकाला और ड्राइवर को ले गए अपने साथ
फिरोजाबाद में आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर बड़ी वारदात सामने आई है. गुजरात के एक कारोबारी से सशस्त्र बदमाशों ने दो करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. फाइनेंस कंपनी की कार को टक्कर मारकर पहले खिड़की तोड़ी और फिर हथियार तानकर दो करोड़ से अधिक का कैश ले गए हैं. बदमाश ड्राइवर को अपने साथ ले गए और बाद में उसे एक्सप्रेस वे पर छोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि रकम की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस घटना में चालक की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है.
वारदात 30 सितंबर की सुबह पांच बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के घुनपई गांव के सामने की है. अहमदाबाद के अशोक भाई पटेल ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि वह कैश ट्रांजेक्शन से जुड़ी जीके कंपनी में पार्टनर है. विभिन्न शहरों में 20 कार्यालय हैं. जरूरत के अनुसार नकद धनराशि को एक से दूसरे कार्यालय में पहुंचाया जाता है. कानपुर के नौबस्ता कार्यालय से कैश आगरा भेजा था. रास्ते में दो कारों से आए बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक किया और फिर टक्कर मार दी. उन्होंने चालक की तरफ का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद हथियार तान दिया. इसके बाद बदमाशों ने पूरा कैश और चालक दीनाजी को अपहृत कर लिया और भाग निकले. इसके बाद चालक को बदमाश आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर छोड़ गए. प्राथमिकी के अनुसार नौ बजे कंपनी के पार्टननर अशोक भाई को फोन पर चालक ने जाजनकारी दी. पुलिस चालक की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए एसओजी सहित अन्य टीमें पूछताछ कर रही है.