आगरालीक्स…आगरा में एक महीने पहले खरीदी थार कार में लगी आग. 5 मिनट में पूरी कार जल गई. अस्पताल परिसर में खड़ी थी.
आगरा के महिला जिला अस्पताल यानी लेडी लॉयल अस्पताल में खड़ी एक थार कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि 5 मिनट के अंदर ही पूरी गाड़ी जल गईे. आग के कारणों का पता नहीं चला है. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग की आशंका जताई जा रही है.
एक महीने पहले ही खरीदी थी
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई. कार मालिक रोहित ने बताया कि एक महीने पहले ही थार गाड़ी खरीदी थी. यहां मेरे दोस्त की पत्नी एडमिट है, उन्हें देखने के लिए आया था. गाड़ी खड़ी करके अंदर अस्पताल में चला गया. करीब 10 मिनट बाद बाहर आकर देखा तो कार जल रही थी. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई. आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है.