आगरालीक्स…आगरा में 7 अक्टूबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद. यूपी में सात अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान. शासन से जारी हुए आदेश
आगरा सहित यूपी में 7 अक्टूबर यानी मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. अब सात अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा. इसके लिए शासन की ओर से आदेश जारी किए गए है. 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है जिसके लिए सीएम योगी ने पहले ही मंच से अवकाश की घोषणा की थी.
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी. समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने को लेकर ज्ञापन भी दिया गया था. समाज के अनुसार पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया. एक सप्ताह पहले ही श्रावस्ती से सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी. इसको लेकर अब शासन से आदेश जारी हो गए हैं.