आगरालीक्स…आगरा में मूर्ति विसर्जन के बाद डूबे सात युवकों में से चौथे दिन एक और युवक का शव मिला. सर्च आपरेशन जारी. नदी में डूबे 6 युवक अभी भी लापता
आगरा के खेरागढ़ स्थित उटंगन नदी में दशहरा पर मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 युवक डूब गए थे. जिनमें से एक युवक को तुरंत बचा लिया गया था जबकि पांच युवकों की लाश मिली थी, लेकिन इसके बाद से नदी में लापता सात युवकों की लगातार तलाश की जा रही थी. चौथे दिन आज एक और युवक का शव नदी से बरामद किया गया है. रविवार को सुबह से ही चौथे दिन नदी में तलाशी अभियान जारी रहा. सात युवकों की तलाश के लिए सेना को शाम को एक ओर शव नदी से मिला. यह शव लापता करन का बताया गया है. हादसे में अब तक छह शव बरामद हो चुके हैं जबकि नदी में छह युवक अभी भी लापता हैं.
ये है पूरा मामला
गुरुवार को विसर्जन के दौरान गांव कुसियापुर डूगरवाला के 13 युवक गहरे पानी में डूब गए थे. एक युवक विष्णु को उसी समय ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया. इसके बाद यहां अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. डेढ़ घंटे बाद दो अन्य युवक ओमपाल और गगन के शव नदी से निकाले गए जबकि देर रात एक अन्य किशोर मनोज का शव भी मिल गया. इसके बाद शुक्रवार को दो अन्य युवकों के शव भी गोताखोरों को नदी से मिल गए हैं. अब भी 7 का पता नहीं चल सका है. नदी में उनकी तलाश की जा रही है. हादसे के बाद गांव के लोगों में कोहराम मच गया है. तलाश में पुलिस और प्रशासन के साथ एसडीआरफ भी लगी है.