आगरालीक्स…दिवाली और छठ को लेकर नहीं होगी आगरा में रोडवेज बसों की कमी. बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे.
आने वाले कुछ दिनों से फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है. दिवाली और इसके बाद छठ का महापर्व आएगा. इसको लेकर आगरा में रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है. यूपी रोडवेज ने इसकी तैयारी कर ली है. दिवाली और छठ पर लोग अपने घर जाते हैं ऐसे में ज्यादातर ट्रेनों में सीट फुल हो गई हैं. यात्रियों को वेटिंग भी नहीं मिल रही है.
इसको देखते हुए आगरा में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बतायाकि इस समय 713 बसें संचालित हो रही हैं. यह बसें आगरा से छोटे और लंबे मार्गोां पर चल रही हैं. आगरा से लखनऊ, अलीगढ़, दिल्ली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, झांसी, कानपुर, हरियाणा, जयपुर, बरेली, अयोध्या, टनकपुर, औरैया, मैनपुरी मथुरा आदि मार्गों पर चहती हैं. इन मार्गों पर त्योहारों और यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे. जिससे यात्रियों को बस के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े.