आगरालीक्स…आगरा में ताज प्रेस क्लब के चुनाव 18 अक्टूबर को. जानें नामांकन, नाम वापसी, मतगणना सहित पूरी जानकारी…
विनोद कुमार,अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय/नामित निर्वाचन अधिकारी ताज प्रेस क्लब ने अवगत कराया है कि संस्था ताज प्रेस क्लब आगरा की प्रबन्ध समिति का निर्वाचन संस्था के पंजीकृत विधान के नियमों के अन्तर्गत प्रबंध समिति के 20 पदाधिकारियों / सदस्यों के पद हेतु किया जाना है। पंजीकृत विधान में उल्लेखित निर्वाचन की प्रक्रिया एवं नियमों के अन्तर्गत चुनाव कार्यक्रम निम्नवत घोषित किया जाता है-
चुनाव कार्यक्रम
प्रबन्ध समिति में पदाधिकारी/सदस्य के पद हेतु नामांकन प्राप्त करने की तिथि एवं समय-दिनांक-13.10.2025, समय- 9 से 04 बजे तक।
प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी / सदस्य पद हेतु नामांकन जमा करने की तिथि एवं समय-दिनांक- 14.10.2025,समय – 09 से 04 बजे तक।
नाम वापसी/नामांकन पत्र पर आपत्ति करने की तिथि एवं समय-दिनांक ,15.10.2025, समय – 9 से 12 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन / उम्मीदवारों की घोषणा, दिनांक 15.10.2025, समय- 04 बजे तक।
मतदान की तिथि एवं समय-दिनांक 18.10.2025 ,समय 8:00 बजे से 05 बजे तक।
परिणाम की घोषणा दिनांक,18.10.2025, समय – सायं 05 बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान स्थलः- निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त प्रक्रिया संस्था ताज प्रेस क्लब आगरा के परिसर/प्रांगण में उपरोक्त तिथियों में निष्पादित की जाएगी। नामांकन व चुनाव के समय सभी वैध सदस्यों को अपना अपना-आधार कार्ड पहचान पत्र के रूप में लाना व उसकी प्रति प्रमाणित जमा करना अनिवार्य होगा। पदाधिकारी पद हेतु नामांकन शुल्क 2,000/-रू0 प्रति नामांकन तथा सदस्य पद हेतु नामांकन शुल्क 1,000/-रू० प्रति नामांकन देय होगा।