आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पीसीएस प्री की 39 केंद्रों पर परीक्षा, इलेक्ट्रोनिक डिवाइस पर रोक, केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए। ( Agra News: PCS Pre exam in 39 center in Agra#Agra )
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा जिले के 39 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक है, 39 केंद्रों पर 17472 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ ही बायोमेट्रिक, रेटिना स्कैन और फोटो से अभ्यर्थी का मिलान करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया गया। कई केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं।
दूसरी पाली में दोपहर में परीक्षा
वहीं, पीएसीएस प्री की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी, इसके लिए भी कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।