Friday , 11 September 2026
Home यूपी न्यूज UP News: A young man jumped from a water tank in front of his mother and died….#upnews
यूपी न्यूज

UP News: A young man jumped from a water tank in front of his mother and died….#upnews

671

यूपीलीक्स…बेटा कूदना मत, कूदता मत…लेकिन बेटे ने नहीं सुनीं बिलखती मां की चीखें. प्रेमिका की शादी तय होने पर पानी की टंकी से कूद गया…मां के सामने हुई मौत

यूपी के बुलंदशहर से एक ऐसी खबर आई है जिसमें एक बेटे ने अपनी मां के सामने ही अपना जीवन समाप्त कर लिया. प्रेमिका की शादी तय होने पर जान देने को उतारू युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया. नीचे लोगों के साथ उसकी मां चीखती चिल्लाती रह गई. बेटा कूदना मत, कूदना मत, लेकिन प्रेम में असफल प्रेमी बेटे को मां न तो बिलखती मां दिखाई दी और न ही उसकी चीखें. मां के सामने ही बेटा पानी की टंकी से कूद गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

मामला बुलंदशहर के अनूपशहर का है. थाना क्षेत्र के सिरौरा गांव में 22 साल का सज्जा मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक गांव में स्थित पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया. उसे टंकी पर चढ़ा देख गांव वाले एकत्रित हो गए. सूचना पर सज्जा की मां और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए. मां ने बिलखते हुए बेटे से नीचे उतरने के लिए मिन्नतें की. कहां बेटा कूदना मत, कूदना मत, लेकिन बेटे ने न तो मां की सुनी और न ही किसी और की. कुछ ग्रामीण युवक को बचाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ने भी लगे लेकिन सज्जा ने उन्हें ऊपर आता देख आत्महत्या करने की धमकी दी. करीब 15 मिनट बाद अचानक सज्जा ने सबके सामने टंकी से नीचे छलांग लगा दी. यह देख उसकी मां बेहोश हो गई. जमीन पर गिरते ही सज्जा लहूलुहान हो गया. लोग आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर भागे लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का है. लोगों का कहना है कि सज्जा का अपनी ही बिरादी की एक युवती से प्रेम था. हाल ही में उस युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी. इसी बात से सज्जा ने आहत होकर यह कदम उठाया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Announcement to raise Anganwadi workers’ salary to ₹12,000 in UP…#upnews

यूपीलीक्स…मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार और स​हायिकाओं...

यूपी न्यूज

Shocking: Millionaire pharmaceutical businessman in Kanpur murdered at the behest of his daughter-in-law…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग मर्डर केस, कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या उसकी इकलौती...

यूपी न्यूज

Agra News: Special prayer at St. Mary’s Church, Agra for the peace of the souls of those who died in the Nepal floods…#agranews

आगरालीक्स…नेपाल बाढ़ में अब तक 1250 लोगों की मौत. आगरा में मृत...

यूपी न्यूज

UP News: Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed

यूपीलीक्स…कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश. दोनों पायलटों की मौत. टेक आफ के...

error: Content is protected !!