आगरालीक्स….Agra News: आगरा में दीपावली के लिए 208 बम पटाखों की दुकान के लिए लॉटरी निकाली गई, 18 से 22 अक्टूबर तक इन 7 जगहों पर मिलेंगे बम पटाखे। (Agra News: Lottery for 208 shops of green crackers in seven places in Agra#Agra )
आगरा में दीपावली पर इस बार हरित आतिशबाजी की 208 दुकानें लगाई जाएंगी. बम पटाखे की दुकानों के अस्थायी लाइसेंस के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित पार्किंग स्थल पर अस्थायी लाइसेंस के लिए लॉटरी निकाली गई। 208 दुकानों के अस्थाई लाइसेंस 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक के लिए जारी किए जाएंगे.
इन 7 जगहों पर लगेंगी बम पटाखों की दुकानें
कोठी जीआईसी का खाली मैदान थाना लोहामण्डी में 25, सेक्टर 11 व 15 का पार्क थाना सिकन्दरा में 50, वैप्टिस्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल का खाली मैदान साईं की तकिया थाना रकाबगंज में 10, कम्पनी गार्डन का खाली मैदान थाना सदर में 17, शक्ति नगर, खाली मैदान थाना सदर बाजार में 10, मेहताब बाग पार्किंग के सामने खुले मैदान में थाना एत्माददौला में 80 तथा यमुना किनारा कॉरीडोर पार्क थाना ताजगंज में 16 अस्थाई लाइसेंस धारियों द्वारा दुकानें लगाई जा सकती हैं। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि अधिक जानकारी व नियम/शर्तों हेतु कार्यालय, पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट, आगरा से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।