आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर कछुओं—उल्लुओं की बढ़ाई गई सुरक्षा. चंबल में अलर्ट. मोटरबोट से की जा रही निगरानी. जानिए वजह
आगरा में धनतेरस से दिवाली तक के लिए कछुओं और उल्लुओं की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. अंधविश्वासके चलते कई लोग इनकी तस्करी किया करते हैं. ऐसे में आगरा के चंबल नदी में कछुओं की निगरानी मोटरबोट से की जा रही है ताकि कोई इनको यहां नुकसान न पहुंचाए.
आगरा के बाह से गुजर रही चंबल नदी में इस समय कुछओं की 8 दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण हो रहा है. इनें कठोर कवच वाली ढोर, साल, पचेड़ा, काली ढोर और नरम कवच वाी स्योत्तर, कटहवा, सुंदरी और मोरपंखी प्रजातियां हैं. कछुए के भगवान विष्णु के अवतार होने की धार्मिक मान्यता है. दिवाली पर अंधविश्वासी लोग संपन्नता के लिए तंत्र मंत्र में नाखून और कवच के इसतेमाल करने के लिए सुंदरी प्रजाति के कछुओं की तस्करी करते हैं. वहीं उल्लुओं की भी बड़ी तादाद में तस्करी की जाती है. वन विभाग की ओर से मोटरबोट के जरिए चंबल नदी में नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है.