आगरालीक्स…दिवाली के बाद बांकेबिहारी मंदिर दर्शन को जा रहे हैं तो ध्यान दें. इस तारीख से बदल जाएगा मंदिर में दर्शन का समय
आगरा सहित देश दुनिया के कोने—कोने से भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचते हैं. ठाकुर जी के दर्शन पाकर हर कोई कृतार्थ पाता हे. लेकिन मौसम के अनुसार ठाकुरजी के दर्शन का टाइम बदलता रहता है. शीत ऋतु आरंभ हो गई है. ऐसे में 23 अक्टूबर यानी भाईदूज के जन जन के आराध्य भगवान श्री बांकेबिहारी जी महाराज के मंदिर में दैनिक दर्शन क समय व भोगराग में बदलाव हो जाएगा. इसके साथ ही प्रभु को परोसे जाने वाले भोग पदार्थों में भी मौसम के अनुरूप परिर्वन कर दिया जाएगा.
ये होगा नया समय
भाईदूज के बाद सुबह 8 बजकर 45 बजे दर्शन होंगे अतो दोपहर एक बजे मंदिर के पट बंद होंगे. वहीं शाम को साढ़े चार बजे दर्शन खुलकर रात साढ़े आठ बजे तक ही दर्शन तय रहेगा.
सेवायत के अनुसार भैयादूज पर्व से भगवान को होने वाले सर्दीले अहसास को ध्यान में रखते हुए उन्हें परोसी जाने वाली भोग सामग्री में गर्म तासीन वाले पदार्थों मेवाओं व केसर की मात्रा बढ़ा दी जाएगी. ठाकुर जी को दोनों वक्त अर्पित किए जाने के लिए तैयार चंदन में पर्याप्त केसर मिलाया जाएगा. माखन मिश्री दूध भात और रात्रि दूध में भी उत्तम किस्म की पंचमेला केसर मिलाया जाएगा. सर्दी से बचाने के लिए ठाकुर जी को हल्की सिल्क की पोशाकों की जगह शनील, बेलवेट, मोटी मखमल की अस्तरदार पोशाकें पहनाई जाएंगी.