आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस पर जमकर बिके सोने—चांदी के आभूषण. महंगाई के बावजूद हुआ 500 करोड़ का कारोबार..आज दोपहर तक भी लगी रही शोरूमों में भीड़
सोने—चांदी पर जबर्दस्त महंगाई के बावजूद आगरा में धनतेरस पर जमकर आभूषणों की बिक्री हुई है. देर रात तक शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ लगी रहीं. वहीं आज दोपहर तक भी जमकर खरीदारी हुई है. चांदी के सिक्के खरीदने के लिए भी देर रात तक शोरूम में भीड़ रही. आगरा ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मधुकर कक्कड़ ने बताया कि सोने चांदी की रिकॉर्ड कीमतों के बीच आशंका जताई जा रही थी कि इस बार की बिक्री सुस्त रहेगी लेकिन ठीक उल्टा हुआ. इस साल ग्राहक मुख्य रूप से सोने और चांदी के सिक्कों की तरफ अपना रुख किए. उन्होंने बताया कि 300 करोड़ रुपये के सोने—चांदी के सिक्के और अन्य सामानों के साथ 100 करोड़ के सोने और हीरे की ज्वैलरी की बिक्री हुई है. करीब 500 करोड़ के कारोबार का अनुमान है.
धनतेरस पर 1000 करोड़ का कारोबार
सोने चांदी के बाद आटोमोबाइल सेक्टर में भी बम्पर बिक्री हुई। कारें शॉर्ट पड़ गईं, धनतेरस पर सभी सेगमेंट की कारों की बिक्री हुई। 2500 से ज्यादा कारों की डिलीवरी हुई। वहीं, 10 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री की गई।
आगरा में धनतेरस पर एक हजार करोड़ की बिक्री
300 करोड़ रुपये के चांदी के सिक्के और अन्य सामान
100 करोड़ के सोने और हीरे की ज्वैलरी की बिक्री
300 करोड़ रुपये के चार पहिया वाहनों की बिक्री
140 करोड़ रुपये की धनतेरस पर घरेलू साज सज्जा सहित अन्य सामान की बिक्री
100 करोड़ के वाहन दो पहिया
50 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रोनिक्स के आइ
