आगरालीक्स… आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए के चुनाव एक अक्टूबर को होंगे, इस बार चुनाव रोचक होने जा रहे हैं। वरिष्ठ सदस्य और पहले पदाधिकारी रह चुके डॉक्टर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
होटल ओरेन्ज, प्रतापपुरा में आयोजित आईएमए की एग्जीक्यूटिव मीटिंग हुई। इसमें एक अक्टूबर को चुनाव कराने पर फैसला हुआ, जबकि नोमीनेशन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। नामांकन पत्र आईएमए भवन तोता का ताल पर 15 सितंबर शाम पांच बजे तक जमा करा सकते हैं। योग्य प्रत्याशियों की सूची 18 सितम्बर को जारी की जाएगी। वहीं, नामांकन पत्र 24 सितम्बर तक वापस लिए जा सकेंगे। एक अक्टूबर को चुनाव और शाम को परिणाम घोषित होंगे। इलेक्शन ऑफिसर डॉ. आरएस कपूर, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. वीरेन्द्र खंडेलवाल होंगे। मीटिंग में आईएमए अध्यक्ष डॉ.आरएस कपूर, सचिव डॉ. मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. निधि दीक्षित, डॉ. सीमा सिंह आदि मौजूद थे।
ये कर सकते हैं दावेदारी
अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक शिरोमणि के दावेदारी करने की चर्चाएं चल रहीं हैं। जबकि आईएमए एएमएस के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा दावेदारी कर सकते हैं। वहीं, सचिव पद पर डॉ मुकेश गोयल का दो साल का कार्यकाल थे लेकिन उन्होंने एक साल बाद ही कार्यकाल छोडने का निर्णय लिया है। ऐसे में सचिव पद के लिए भी चुनाव होगा।