आगरालीक्स… आगरा के लेडी लॉयल हॉस्पिटल में नवजात को चोरी करते हुए महिला सीसीटीवी में कैद हो गई। पोस्ट आॅपरेटिव वार्ड से शनिवार सुबह नवजात बच्ची को महिला चोरी कर ले गई।
इटावा निवासी राजेश ने अपनी पत्नी शारदा को शुक्रवार को लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, रात आठ बजे आॅपरेशन से बेटी हुई। शनिवार सुबह शारदा अपने बेड पर लेटी हुई थी, उसके बगल में बच्ची थी। दोपहर 11 20 पर एक महिला वार्ड में आई, उसने वार्ड में भर्ती महिलाओं से नवजात के टीका लगवाने के लिए कहा, बातें करते करते शारदा के बेड के पास आ गई, उसकी बच्ची को हाथ में उठा लिया, बेसुध शारदा कुछ कहती, महिला उसकी नवजात बच्ची को लेकर चली गई, वार्ड के बाहर खडे आॅटो में बच्ची के साथ महिला गायब हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
7 अप्रैल 2015
मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे मुन्नी देवी वार्ड के बाहर गई हुई थीं, इसी बीच सपना बच्ची को बेड पर छोड़ शौच को चली गयी। इस दौरान एक महिला वार्ड में पहुंची, बच्ची को गोद में ले लिया। पड़ोस की बेड पर भर्ती बल्केश्वर की रूपम ने अजनबी महिला को देख उसे टोका तो वह खुद को बच्चे की बुआ बताने लगी। इस बीच महिला को गड़बड़ी का अहसास हो गया था, वह बच्चे को बेड पर रखकर चली गई। तब तक वार्ड में बच्चा चोरी होने की कोशिश का शोर मच गया। महिला को तलाश किया, लेकिन तब तक वह गायब हो चुकी थी। सपना के परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे से शक के दायरे में आयी महिला की तस्वीर हासिल करके उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची चोरी होने की कोशिश का पता चलने पर अस्पताल का स्टाफ भी वहां पहुंच गया।
हंगामे के दौरान जिस पर महिला पर बच्ची को चोरी करने का शक था, उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। महिला कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। परिवार के लोग अपने साथ महिला का पहचान पत्र भी लेकर आए थे। उनका कहना था महिला के भतीजे की पत्नी बराबर वाले वार्ड में भर्ती है, जिसके धोखे में उसने किसी और के बच्चे को गोदी में ले लिया था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई।
10 मार्च 2015 को बेटी हुई चोरी
दस मार्च से लेडी लॉयल के वार्ड से लाड़ली कटरा निवासी रेखा पत्नी संजय की गोद से एक दिन के नवजात को शातिर अगवा कर ले गया था। एक महीने बाद बच्चे का पता नहीं लग सका है। परिजनों ने सोमवार को भी अस्पताल में हंगामा किया था, जिसके चलते वार्ड में भर्ती महिलाएं और उनके तीमारदार सतर्क रहने लगे हैं। यही नहीं वार्ड में किस मरीज के पास कौन सा तीमारदार रहता है, इसकी भी जानकारी रखने लगे हैं।
7 जून 2015 को बच्चा चोरी करते हुए पकडा
. आगरा के लेडी लॉयल हॉस्पिटल में बच्चा चोरी करने पहुंचे फौजी और आॅटो चालक को लोगों ने दबोच लिया। रविवार सुबह सात बजे 509 आर्मी वर्कशाप में कार्यरत रडार तकनीशियन राजेश सिंह आॅटो चालक चांद के साथ आॅटो से लेडी लॉयल हॉस्पिटल पहुंचा। वह महिला वार्ड के बाहर खेल रहे बच्चों से बात करने लगा। पहले एक बच्ची को उसने टॉपफी देकर अपने गोद में लेना चाहा, उसके इन्कार करने पर वह वार्ड में भर्ती महिला के बेटे अर्श के पास पहुंचा, उसे गोदी में ले लिया। इसे देख लोगों ने शेार मचा दिया। अर्श के पिता अकबर ने लोगों की मदद से राकेश सिंह और चांद को पकड कर पुलिस को सौंप लिया। थाना एमएम गेट इंस्पेक्टर ने बताया कि राजेश सिंह 509 आर्मी वर्कशॉप में कार्यरत है। उसकी शादी को छह साल हो चुके हैं, लेकिन कोई बच्चा नहीं हैै। एक महिला की मदद से वह लेडी लॉयल से बच्चा चोरी करने के लिए आया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।