आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर गेंदा 200 रुपये तक बिका. कमल का एक फूल 50 रुपये तक में. बाजारों से लेकर गलियों तक में फूलों की जबर्दस्त बिक्री
दिवाली का महपर्व आज मनाया जा रहा है. घर—घर में लक्ष्मी पूजा होगी और इसके लिए पूरे घर को फूलों से सजाया जा रहा है लेकिन दिवाली पर फूलों को खरीदना कोई आसान नहीं है. सुबह से ही फूलों की कीमतों में जबर्दस्त उछाल देखा गया. गेंदा का फूल जहां 200 रुपये किलो तक बिका तो वहीं गुलाब और कमल के रेट भी काफी बढ़ गए. कमल का एक फूल तो 50 से 70 रुपये तक में बिका.
हालांकि ताजगंज और बालूगंज मंडी में एक किलो फूलों की कीमत 120 रुपये है. बाजार में पीले और नारंग रंग के गेंदे के फूल आ रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल दिवाली पर फूलों की अच्छी बिक्री हुई थी लकिन इस बार दाम बढ़ने से ग्राहकों ने कम मात्रा में फूल खरीदे हैं. फूलों का महंगा होने का एक कारण मंडी में फूलों की आवक कम होना भी है.