आगरालीक्स …Agra News: वीडियो आगरा में गैस सिलेंडर में भीषण ब्लास्ट, ज्वैलरी और सैलून की दुकान की दीवार गिरी, छह घायल, दो की हालत गंभीर। ( Agra News: 6 Injured after explosion in LPG Cylinder in Agra, Video #Agra)
आगरा के जगदीशपुरा में रामजीलाल अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनके घर के बाहर के हिस्से में एक ज्वैलरी शोरूम और सैलून की दुकान है। सोमवार शाम को रामजीलाल के घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई, आग पर काबू कर पाते इससे पहले ही ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ज्वैलरी शोरूम और सैलून की दुकान की दीवार गिर गई। तेज आवाज और दीवार गिरने से आस पास के लोग आ गए और बचाव कार्य में जुट गए।
छह लोग एसएन में भर्ती, दो की हालत गंभीर
सिलेंडर में ब्लास्ट की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, पुलिस ने मकान से चार लोगों को रेस्क्यू किया, इसमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, दो लोग दुकान में थे उन्हें भी चोट आई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में छह लोगों को भर्ती कराया गया है इसमें से दो की हालत गंभीर है।